Blog

चाकू के दम पर लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार

’मिशन सिक्योर सिटी के तहत लगाये गये सीसीटीव्ही कैमरो से मिली बडी सफलता

बिलासपुर। जीजा के घर से वापस अपने घर जा रहे व्यक्ति को दो लोगों ने रास्ते में चाकू दिखाकर लूटने वाले आरोपियों को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सिरगिट्टी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी चंद्र प्रकाश चौहान ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 16 जनवरी को रात में अपने जीजा के घर जयराम नगर से वापस बाइक से अपने घर ग्राम कडार जा रहा था, कि रात 9.30 बजे सिलपहरी ओव्हरब्रिज के आगे तालाब के पास पहुंचा था । इस दौरान अज्ञात लुटेरों ने मेरे बाइक के सामने अचानक आकर गाली गलौच करते हुए हंगामा करने लगे। इसके बाद मौका पाकर वे दोनों चाकू दिखाकर धमकाते हुए पर्स में रखे एटीएम कार्ड ड्रायविंग लायसेंस, पेनकार्ड आधार कार्ड एवं नगदी 1200 रूपये समेत 9200 रूपये को लूट कर सिलपहरी की तरफ भाग गये। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। सिरगिट्टी पुलिस ने संदिग्धो से बारीकी से पुछताछ कर तथा मिशन सिक्योर सिटी के तहत लगाये गये सीसीटीव्ही कैमरो को बारिकी से खंगाला गया। सीसीटीव्ही कैमरो की सहायता से संदेही
विजय कुमार पाटले पिता स्व0 रेशम लाल पाटले उम्र 40 साल निवासी यदुनंदन नगर सरस्वती शिशु मंदिर के पास तिफरा और जुबेर खान पिता जलील खान उम्र 36 साल निवासी तालापारा को पकड़कर पूछताछ किया गया। पुछताछ करने पर दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया । सिरगिटटी पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से लूट की नगदी रकम 200 रूपये एवं एक बटनदार चाकू को जप्त किया गया है।

पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराधिक रिकॉर्ड है दर्ज

सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज है । जिनके आपराधिक रिकॉर्ड को शामिल कर और आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 जोड़ कर आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।

सीसीटीवी से मिल रहा है लाभ

सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि चौक चौराहों और इंडस्ट्रीज वालो से बोलकर सीसीटीवी लगाने अपील की गई थी ।ताकि आने जाने वाले और देर रात होने वाले अपराधों पर नकेल कसी जा सके। यही कारण है कि सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों को पकड़ा जा सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *