Blog

20 वर्षीय युवक का जूना शहर कुएं में मिला शव, रतनपुर में मचा हड़कंप

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

हरेली त्योहार के दिन से लापता 20 वर्षीय युवक का कुएं में मिला शव

हरेली की शाम लापता हुआ युवक, सुबह कुएं में मिला शव
20 वर्षीय जगदीश की कुएं में मिली लाश, हरेली की शाम से था लापता

रतनपुर….जूनाशहर बावली के पास रहने वाले 20 वर्षीय युवक जगदीश पोर्ते, पिता जगत पोर्ते का शव शुक्रवार सुबह घर के बाहर स्थित बावली कुएं में मिला। बताया जा रहा है कि जगदीश हरेली त्योहार की शाम से लापता था। परिजन उसकी लगातार आसपास तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल था।
शुक्रवार सुबह बावली कुएं में युवक का शव पानी में दिखाई देने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने पार्षद के साथ तत्काल रतनपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर युवक की मौत डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *