Blog

22 कैरेट का सोना मालाबार में निकला 20 कैरेट….व्यापारियों और सराफा एसोशिएसन ने जताया विरोध….कमल सोनी बोले,माला कंपनी करती धोखाधड़ी,ग्राहकों से सोना बचाकर करते है पूरा खेल

बिलासपुर। दयालबंद निवासी कारोबारी 22 कैरेट का सोने का कड़ा लेकर मालाबार ज्वेलरी शो रुम पहुंचे।शो रुम में सोने की जब जांच हुई तो खुद कारोबारी भी आश्चर्य में पड़ गए जब उन्हें पता चला कि उनका सोने का कड़ा 22 कैरेट का नहीं बल्कि 20 कैरेट का है।

दरअसल दयालबंद निवासी परविंदर सिंह राजपाल कारोबारी है ।जिन्होने पुराने बस स्टैंड से करीब डेढ़ साल पहले 22 कैरेट वाला सोने का कड़ा खरीदा था।जिसका बिल भी उनके पास है।जब उनको लगा कि वे इसकी कीमत जाने और लगेगा सही कीमत मिल रहा है तो वे इस सोने को बेचकर कुछ नया लेंगें।यही जानने के लिए वे सीधे श्रीकांत वर्मा स्थित मालाबार ज्वेलरी शॉप चले गए।अंदर जाकर उन्होंने ज्वेलरी शो रुम के मैनेजर और कर्मचारियों से सोने के कड़े को दिखाकर सीधे उसका दाम पूछा,तब सोने के कड़े की मशीन के माध्यम से जांच की गई।जांच में खुलासा हुआ कि सोने का कड़ा 22 कैरेट का नहीं बल्कि 20 कैरेट का है।यह सुनकर कारोबारी का दिमाग खराब हो गया और वे तत्काल और जांच करने की बात करने लगे तीन बार मशीन से जांच होने के बाद भी सोने का कड़ा 20 कैरेट हो बताया।नाराज कारोबारी आक्रोशित होकर सीधे पुराना बस स्टैंड स्थित सागर केसरी के दुकान पहुंचा और कहने लगा कि आपने मुझे 22 कैरेट का सोना बोलकर 20 कैरेट का थमा दिए हो,इससे कारोबारी और व्यापारी के बीच भी काफी बहस हुआ और इसी बीच व्यापारी बोला मै भी चलता हूं और मालाबार में फिर से जांच करने की मांग करते है।सोने के कड़े
की तीन बार जांच करने के बाद फिर से सोना 20 कैरेट निकला इसी बीच व्यापारी बोला कि मैं खुद सोने का व्यापारी हूं और मैने ही डेढ़ साल पहले 22 कैरेट का सोना दिया है तो 20 कैरेट कैसे हो गया।इसके बाद अचानक फिर से मशीन में जांच की गई तो सोने का कड़ा 22 कैरेट हो गया।जिससे कारोबारी और व्यापारी के नाराजगी जाहिर किया।

सराफा संघ पहुंचे और जमकर की नारेबाजी

जैसे ही गड़बड़ी होने की शिकायत सराफा संघ वालो को मिली,उन्होंने तत्काल नराजगी जाहिर की और संघ को बदनाम करने की साजिश में मालाबार ज्वेलरी शो रुम पहुंचकर सराफा संघ ने जमकर नारेबाजी करते हुए ग्राहकों से धोखा देने और भ्रामक खबर फैलाने के आरोप में कार्रवाई करने की मांग की।इसके बाद सीधे तारबाहर थाना जाकर एफआईआर दर्ज कराया।पुलिस ने मालाबार ज्वेलरी शो रुम के कर्मचारियों के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है।इधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *