Blog

रिकॉर्ड लोडिंग से चमका बिलासपुर रेल मंडल,देश में बनाया बड़ा मुकाम….

24 हजार करोड़ की कमाई, बिलासपुर रेल मंडल ने मारी बाजी …

बिलासपुर रेल मंडल ने रिकॉर्ड लोडिंग और यात्री सुविधाओं के विस्तार के साथ नया इतिहास रच दिया है… मंडल अब देश के दूसरे सबसे अधिक माल लोडिंग वाले मंडलों में शामिल हो गया है।वर्ष 2025-26 में बिलासपुर रेल मंडल ने कुल 193.970 मिलियन टन माल का लदान कर शानदार प्रदर्शन किया वहीं मंडल की आय बढ़कर 24,196.83 करोड़ रुपए तक पहुंच गई… जो पिछले साल के मुकाबले करीब 3.5 प्रतिशत ज्यादा है। उन्होनें कहा कि यात्रियों को भी राहत मिली है।17.79 करोड़ टिकटों की बिक्री हुई… और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की समयपालन में 11 प्रतिशत से ज्यादा सुधार दर्ज किया गया।मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन ने बताया कि सुरक्षा के लिए 16 लोकोमोटिव में ‘कवच’ सिस्टम लगाया गया है ।हालांकि उन्होंने साफ किया कि अभी सभी ट्रेनों में यह सिस्टम नहीं लगा है। लेकिन तेजी से काम जारी है।जब उनसे यात्रियों की सुविधाओं पर खर्च को लेकर सवाल किया गया… तो उन्होंने कहा कि सुविधाओं के लिए पैसों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।अब देखना होगा… क्या रेलवे कमाई के साथ-साथ यात्रियों की सुविधाओं पर भी उतनी ही तेजी से काम करता है।या फिर ये वादे सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *