दो नाबालिग के मिलकर की स्कूटी चोरी,गिरफ्तार

सरकंडा पुलिस ने बताया कि प्रार्थी प्रतीक गुप्ता सीपत चौक सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह आर.के. फैशन दुकान चलाता है, जो प्रतिदिन की तरह रात में अपने दुकान के सामने मैस्ट्रो स्कूटी क्रमांक सी जी 10 वी 7006 को खड़ी किया था, दूसरे दिन सुबह जाकर देखा तो स्कूटी वहां पर नहीं था, जिसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन गायब स्कूटी का कही कुछ पता नहीं चल सका। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।कि प्रार्थी के दुकान एवं आसपास में लगे सीसीटीव्ही फूटेज के अवलोकन पर 2 संदेही स्कूटी को रात करीब 4.30 बजे के आसपास लेकर जाते हुये दिखाई दिये। फूटेज एवं मुखबीर की सूचना के आधार पर चिगराजपारा के दो नाबालिक बालकों के रूप में पहचान हुआ। पुलिस की टीम तैयार कर तत्काल संदेहियों की तलाश करने के लिए मौके पर टीम भेजा गया।मौके पर पहुंचकर पुलिस ने संदेही नाबालिक बालकों को पकड़ लिया।पकड़े गए नाबालिगों से पूछताछ करने पर स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया।
जिनके कब्जे से
चोरी किये मैस्ट्रो स्कूटी बरामद किया गया है।।