
पुनः अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

बिलासपुर। महिला स्त्री सत्संग, सेंट्रल गुरुद्वारा गोंडपारा की वर्तमान अध्यक्ष मीना सलूजा द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों, समर्पण, सेवा भावना एवं संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें पुनः आगामी दो वर्षों 2026–2028 के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह उनके कार्यों और सेवाभाव के प्रति संस्था के विश्वास एवं सम्मान का प्रतीक है। मीना सलूजा जी को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आशा है कि उनके कुशल नेतृत्व में महिला स्त्री सत्संग निरंतर सेवा, सत्संग एवं सामाजिक कार्यों के नए आयाम स्थापित करेगा। स्त्री सत्संग टीम में उनके साथ निर्मलजीत छाबड़ा, इंद्रजीत सलूजा, सुदेश सलूजा, परमजीत उपवेजा, सुमन अरोड़ा, चरणजीत सलूजा, लखबीर उपवेजा, भूपेंद् उपवेजा, सतनाम सलूजा, उनकी टीम में रहेगी,
वाहेगुरु उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति एवं सफलता प्रदान करें।






