
मस्तूरी में 13 वां भव्य ‘रावत शौर्य नृत्य महोत्सव’ 27 नवंबर को, विजेता दलों पर होगी इनामों की बौछार

बिलासपुर। क्षेत्र की समृद्ध लोक-संस्कृति और परंपरा को सहेजने के उद्देश्य से आगामी 27 नवंबर को मस्तूरी में 13 वें रावत शौर्य नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला मैदान, मस्तूरी में शुरू होगा। रावत नाच महोत्सव समिति एवं बिलासपुर जिला यादव समाज मस्तूरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
महोत्सव एवं नर्तक दलों के लिए आकर्षक पुरस्कारों की जानकारी हुए महोत्सव के संयोजक दिलीप यादव ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में भाग लेने वाले रावत नर्तक दलों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार और रनिंग शील्ड रखी गई है।
• प्रथम पुरस्कार: ₹15,000 नकद एवं रनिंग शील्ड
• द्वितीय पुरस्कार: ₹11,000 नकद एवं रनिंग शील्ड
• तृतीय पुरस्कार: ₹9,000 नकद एवं रनिंग शील्ड
• चतुर्थ पुरस्कार (दो दलों को): ₹7,000 – ₹7,000 नकद एवं रनिंग शील्ड
• पंचम पुरस्कार (तीन दलों को): ₹5,000 – ₹5,000 नकद एवं रनिंग शील्ड
• इसके अतिरिक्त छठवें, सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाले दलों को भी आकर्षक नकद राशि व रनिंग शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, व्यक्तिगत श्रेणी में श्रेष्ठ नृत्य और उत्कृष्ट शस्त्र प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को भी विशेष नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
मंच पर जुटेंगे कई दिग्गज जनप्रतिनिधि-
समारोह के मुख्य अतिथि भिलाई विधायक देवेंद्र यादव होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सोमनाथ यादव करेंगे।
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व पार्षद शिवप्रताप साव, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, जिला पंचायत सभापति अरुणा सूर्या, जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नीतेश सिंह ठाकुर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोलाराम साहू उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर जनपद पंचायत सदस्य श्री देवेंद्र कृष्णन, प्रभारी सरपंच मीना कुर्रे तथा पंचायत प्रतिनिधि योगेन्द्र सिंह शिरकत करेंगे।
आयोजन समिति जुटी तैयारियों में-
महोत्सव को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष कन्हैया यादव, संयोजक दिलीप यादव, उपाध्यक्ष राहुल यादव, कृष्णा यादव, मनोज यादव, धर्मेंद्र यादव, शुभम यादव सहित समिति और यादव समाज के सभी पदाधिकारी व सदस्यगण सक्रिय रूप से जुटे
हुए हैं।






