
संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती 20 को, संत नामदेव सामुदायिक भवन नूतन चौक में होगा गायत्री महायज्ञ महा आरती कार्यक्रम

प्रदेश के सभी जिलों में संत नामदेव जयंती मनाने की अपील
बिलासपुर। हर साल की तरह इस बार भी श्री नामदेव फाउंडेशन बिलासपुर तथा अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली छत्तीसगढ़ ,जिला इकाई के द्वारा संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 756वी जयंती पर 20 नवंबर दिन शुक्रवार को संत नामदेव भवन नूतन चौक सरकंडा में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, संत नामदेव महाराज की महा आरती तथा भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। जयंती कार्यक्रम की जानकारी देते हुए फेडरेशन के एन पी नामदेव, जिला इकाई के अध्यक्ष शिवराम चौधरी महिला इकाई की अध्यक्ष अनामिका वर्मा ने बताया कि संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की जयंती अवसर पर नामदेव समाज के द्वारा पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, महा आरती तथा भोग प्रसाद का आयोजन किया जाएगा । इस बार भी 20 नवंबर को संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की जयंती अवसर पर सुबह 9:00 बजे गोडपारा स्थित संत नामदेव जी की प्रतिमा पर महा आरती तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा। तत्पश्चात 9:30 बजे से संत नामदेव सामुदायिक भवन नूतन चौक सरकंडा में गायत्री महायज्ञ के साथ ही संत नामदेव की महा आरती की जाएगी एवं भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। समाज के सभी लोगों से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में संत नामदेव भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर वर्मा ने नामदेव समाज के सभी जिलों में रहने वाले सामाजिक बंधुओ से निवेदन किया है कि संत नामदेव जी महाराज जी की जयंती प्रत्येक जिले में धूमधाम से मनाई जाए। इसके लिए आवश्यक तैयारी शुरू कर देंगे। संत नामदेव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। बिलासपुर जिले में भी भव्य आयोजन संत नामदेव भवन में किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिलों में संत नामदेव जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।






