आँवला नवमी पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

बिलासपुर। समाजसेवा मे अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ द्वारा प्रतिवर्षानुसार आँवला नवमी पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा
मँच के प्रदेश सँगठन सचिव सुदेश दुबे साथी ने बताया कि 18 नवंबर बुधवार को प्रातः दस बजे मँच द्वारा नवनिर्मित आशीर्वाद भवन भगवान परशुराम जी मँदिर परिसर लोखँडी मे सर्वप्रथम भगवान श्री परशुराम की महाआरती, आदिशँकराचार्य, गोस्वामी तुलसीदास एवं समाज की विभूतियो की प्रतिमाओ पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारँभ होगा
गृहलक्ष्मीयो द्वारा भजन प्रस्तुत किया जायेगा एवं वनभोज का आयोजन होगा






