
3 लाख का भरा हुआ बैग गिरने पर व्यापारी को पुलिस ने ऑटो चालक से लौटाया

बिलासपुर। व्यापार विहार में थोक आलू के विक्रेता की गाड़ी से अचानक 3 लाख से भरा हुआ बैग गिर गया।बैग को ऑटो चालक ने पाया और उसके बाद फरार हो गया।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो चालक को खोजकर 3 लाख से भरे हुए बैग को व्यापारी को वापस लौटाया।
दरअसल नरेन्द्र छुगानी पुराना हाईकोर्ट के पीछे रहते है। जिन्होने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि व्यापार विहार एवं तिफरा मण्डी में दीपक आलू भण्डार के नाम पर दुकान संचालित करते है। घर से सुबह 9 बजे अपने एक्टिवा वाहन से दुकान जाने के लिए निकले थे । टिकरापारा मामा भांजा तलाब के पास एक्टिवा में रखे बैग जिसमें 3 लाख रू नगद थे जो गिर गया है।बैग गिरने के बाद काफी खोजबीन की गई और आसपास के लोगो से पूछताछ भी की गई लेकिन कही कुछ पता नहीं लगा।इसी बीच दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया जिसमें एक ऑटो चालक बैग को उठाते हुए दिखा।जिसकी सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने
खोजबीन शुरू की।
डीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में तत्काल टीम बनाकर आईटीएमएस बिल्डिंग एवं अलग-अलग शहर के जगहों पर सीसीटीव्ही फुटेज को खंगाला गया जो एक व्यक्ति मोटर सायकल चालक के द्वारा बैग को उठाकर आटो वाला को देते दिखा जिसके आटो नंबर के आधार पर आरटीओ कार्यालय से जानकारी लेकर उक्त आटो चालक की तलाश की गई। जिसे तलब कर बैग के संबंध में पुछताछ किया गया ।तब उसने बताया कि बैग रास्ते में गिरा हुआ था। जिसे अपने पास सुरक्षित रखा हुआ है।पुलिस ने ऑटो चालक से बैग लेकर व्यापारी को वापस लौटाया।






