
महिला कांग्रेस की सूची में सीमा ने फिर मारी बाजी

बिलासपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश में महिला कांग्रेस में जिला और शहर अध्यक्षों और प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव पदों में नई नियुक्ति की गई है।
प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष
संगीता सिन्हा ने प्रदेश उपाध्यक्ष में शिल्पी तिवारी और महासचिव में एंजेल चौकसे को जिम्मेदारी दी है। जबकि बिलासपुर महिला शहर की कमान प्रीति पाटनवार को और ग्रामीण की जिम्मेदारी सीमा पांडेय को दी गई है।सीमा पांडेय इसके पहले महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष रहकर अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी है।






