Blog
NDPS का आरोपी इलाज में लिए अस्पताल में हुआ भर्ती…..फिर मौक़ा पाकर हुआ फरार…..एक साल बाद पकड़ाया….

रायपुर -थाना गुढियारी के अपराध क्रमांक 100/23 धारा 20(b)NDPS का आरोपी शंकर भोजवानी जो जेल में बंद था जिसे इलाज हेतु मेंकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया था जो मेकाहारा अस्पताल में लगे सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था । जो लगभग एक वर्ष से फरार चल रहा था । जिसे थाना गुढियारी पुलिस द्वारा मुखबीर से सूचना मिलने पर सूजबूझ एवं तत्परता के साथ घेराबंदी कर पकडा गया। भागने पर थाना गुढियारी अंतर्गत न्यायालय से एक स्थाई वारंट भी जारी हुआ था । जिसे तामिल कर माननीय न्यायालय के आदेश पर केन्द्रीय जेल रायपुर में दाखिल किया गया ।