Blog

रथ यात्रा के राहुल बने प्रभारी,5 लाख नए सदस्य बनायेगा BJYM…कई अहम जिम्मेदारी निभा चुके है राहुल

बिलासपुर. भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने संगठन महापर्व-सदस्यता अभियान के निमित्त प्रथम चरण में लगभग 2.50 लाख सदस्यता का लक्ष्य प्राप्त करने के बाद भाजयुमो द्वितीय चरण में रथयात्रा निकालकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने पूरे प्रदेश में 20 रथ के माध्यम से लगभग 5 लाख और नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ के हर जिलों से अलग-अलग प्रभारी बनाया गया है, भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल
सराफ को बलौदाबाजार व सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले का प्रभारी बनाया गया है। संगठन को मजबूत करने व सरकार की जन कल्याण कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने राहुल सराफ के कार्यों को देखते हुए संगठन ने नई जिम्मेदारी उन्हें सौंपी। बता दें कि राहुल सराफ बलोदा बाजार जिले के प्रभारी भी रह चुके है।

आज से प्रारंभ होगी यात्रा
4 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच पूरे प्रदेश में रथयात्रा के माध्यम से विकासखण्डों में जाकर शैक्षणिक संस्था, छात्रावास, दुर्गा पण्डाल, हाट बाजार, मॉल, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड आदि जगहों पर युवाओं को नये सदस्य बनायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *