ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने फांसी लगाकर जान दी…..
माता पिता से मांगी माफी और ससुराल वालों पर लगाया गंभीर आरोप
रायपुर ।पत्नी समेत ससुराल वालों की प्रताड़ना से। त्रस्त होकर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपने माता पिता से माफी मांगी और सुसराल वालो पर गंभीर आरोप लगाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 जनवरी को उदय राज मिश्रा पिता नवनीत मिश्रा उम्र 38 वर्ष पता ग्रा+पो0 पन्नी थाना मउगंज जिला मउगंज म0प्र0 हाल दीक्षा नगर थाना गुढियारी जिला रायपुर का रहने वाला है। अपनी पत्नी गुडिया मिश्रा के साथ आये दिन पारिवारिक बात को लेकर विवाद होता रहता था। इसी कारण इनकी पत्नी गुडिया मिश्रा 3 जनवरी को अपने दो बच्चों के साथ घर से बिना बताये कही चली गयी थी । तब उदय राज मिश्रा की रिपोर्ट पर थाना गुढियारी मे गुम इंसान कायम किया गया था । पति उदय राज मिश्रा के पास उनकी पत्नी गुडिया मिश्रा का फोन विडियो काल किया था । घर आने कहा गया तो उनकी पत्नी ने नही आऊंगी कहकर बोली तब उदयराज मिश्रा ने उनके परिवार वाले द्वारा प्रताडित करते है कहकर दिनांक 8 जनवरी को अपने घर में लगे सिलिंग फैन से चुनरी से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया । इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
*मृतक ने लगाया ससुराल वालों पर आरोप*
आत्महत्या करने के पहले युवक ने अपने माता पिता से माफी मांगी और सुसराल वालो पर प्रताड़ना आरोप लगाया। उदय ने अपने परिवार वालो को बताया था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ प्रेम प्रसंग है और सास,ससुर,साला और पत्नी किसी न किसी बात को लेकर प्रताड़ित करते है।इस लिए वह अपनी जान दे रहा है।