तहसीलदार ने रेत चोरी करने वाले वाहनों को पकड़ा….बोले,हो जाओ सावधान नहीं तो होगी कार्रवाई..रेत माफियाओं के बीच मची खलबली

अवैध कारोबार बंद करो,खनिज विभाग और राजस्व अमले के दबिश देकर की कार्रवाई
बिलासपुर। मुंगेली।
लाख कोशिशों के बाद भी रेत माफिया अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का काम बंद करने का नाम नहीं ले रहे है। यही कारण है
की प्रशासन को सख्त होकर कदम उठाना पड़ता है। इस बार तहसीलदार ने रेत का अवैध उत्खनन करने वे वाहनों को पकड़ा है।जिनको संबंधित पुलिस और खनिज विभाग के सौंप दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली कलेक्टर के निर्देशानुसार तहसील सरगांव के ग्राम सल्फा में तहसीलदार अतुल वैष्णव ,नायब तहसीलदार लीलाधर क्षत्रिय और अन्य टीम ने मिलकर मनियारी नदी के पुल के नीचे अवैध रूप से रेत उत्खनन करते पाए जाने पर गाड़ियों पर कार्यवाही की है। राजस्व विभाग , पुलिस तथा माइनिंग विभाग के संयुक्त दल द्वारा मौके से 10 ट्रैक्टर को जप्त किया है।मनियारी नदी के घाट पर अवैध रूप से रेत का उत्खनन,भंडारण करते हुए तथा अवैध रेत का परिवहन करते हुए 1 हाईवा की जब्ती की गई है। उक्त गाड़ियों के पास रेत का उत्खनन, परिवहन करने संबंधी कोई वैधानिक दस्तावेज नहीं प्राप्त हुआ है। जिसके कारण अवैध उत्खनन , और परिवहन करते पाए जाने पर सभी गाड़ियों को जब्त किया गया है। पकड़े गए वाहनों को सरगांव पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है।
*अवैध उत्खनन और परिवहन पर कलेक्टर ने लगाया है रोक*
सरगांव तहसीलदार अतुल वैष्णव ने बताया कि अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाया गया है इसके बाद भी कई लोग अवैध तरीके से उत्खनन और परिवहन करते है।
*तहसीलदार बोले,रेत माफियाओं हो आजो सावधान,नहीं तो होगी कार्रवाई*
सरगांव के तहसीलदार बोले कि रेत माफियाओं को सावधान रहना चाहिए नहीं तो सीधे ऐसे कार्रवाई होगी जिसमें गाड़ी जप्त रहेगा और भारी जुर्माना के साथ कोर्ट से छुड़ाना पड़ेगा।इसलिए कलेक्टर के निर्देश का पालन करे और अवैध कारोबार को बंद करे।