Blog

डॉक्टर ने 16 लाख को ब्याज मिलकर 30 लाख वापस किया,फिर भी मिली धमकी….

फिर भी सूदखोरों ने पैसा मांगा,घर घुसकर दी धमकी

तीन आरोपियों के खिलाफ जुर्म हुआ दर्ज

ब्याज की रकम के लिए प्रताड़ित करने वालों कें खिलाफ कार्रवाई

बिलासपुर। ब्याज में रकम लेने के बाद डॉक्टर ने पूरा पैसा वापस कर दिया।उसके बाद भी सूदखोरों ने पैसा मांगना बन्द नहीं किया।सूदखोरों से परेशान होकर डॉक्टर ने सरकंडा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने तीनों आरोपियों को
गिरफ्तार कर लिया है।

सरकंडा पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सरकंडा के ड्रीम इंम्पिरिया निवासी डॉक्टर संजय बंजारे
ने रिपोर्ट दर्ज कराया है। कि करीब 3 वर्ष पहले उनका परिचय आशीष टण्डन के साथ हुआ था जो लोगों को ब्याज में पैसा देने का काम करता है। इसी बीच मुझे घरेलू आवश्यकता होने के कारण वर्ष 2022 एवं 2023 में अलग अलग करके 16 लाख रूपये आशीष टण्डन से उधार लिया था। उक्त उधारी रकम के बदले फोन पे एवं नगद सहित कुल 30 लाख रूपये आशीष टण्डन ले चुका है । इसके बाद भी 27 लाख रूपये ब्याज सहित और देने के लिए बार-बार दबाव डाल रहा है। इसके साथ ही असामाजिक तत्व के लोगों के साथ घर में आकर धमकी देते हुए दबाव पूर्वक कोरे स्टाम्प पेपर में हस्ताक्षर करा लिया और रायपुर में स्थित मेरे स्वामित्व के मकान को बिक्री करने का इकरारनामा होने का धमकी देता रहा। उसके बाद उसने फोन करके बोला कि 5 लाख रूपये दे देना नही तो अपने साथियों के साथ घर आ रहा हूं,पैसा कैसे लेना है मैं जानता हूं, यह कहकर धमकी देते हुए शाम को आशीष टण्डन अपने साथी मनोज बंजारा के साथ घर के अंदर जबरदस्ती घूस आए और 5 लाख रूपये मांगते हुए धमकी देने लगे। बोलने लगे कि जब तक पैसा नहीं देगा तब तक घर से नहीं जायेंगे । यहां तक उसके घर आए सूरज सोनवानी फ्लैट के नीचे आने-जाने वालों पर नजर रख रहा था। आशीष टण्डन और उसके साथी मनोज बंजारा एवं सूरज सोनवानी से पूरा परिवार डर गया है।
जब वे लोग धमकी और जान से मारने की धमकी दिए तब उन्होंने इसकी लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने इस मामले में आरोपी आशीष टण्डन, मनोज बंजारा एवं सूरज सोनवानी को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया।जिसमे आशीष टण्डन को ब्याज में रकम देने से सम्बन्धित नोटिस दिया गया ।जिसने कोई दस्तावेज पेश नहीं किया। आरोपी ने पुलिस के सामने ब्याज मे कर्ज देना स्वीकार किया।

सूदखोरों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान

सरकंडा पुलिस ने बताया कि सूदखोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।जिन्होने ब्याज में रकम देकर डबल वसूला है और जिनके पास लायसेंस नहीं है ।ऐसे लोगो के खिलाफ सूची तैयार करके कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *