दसवीं बोर्ड की परीक्षा दिला कर निकले स्कूली छात्र ने हंसी मजाक से गुस्सा कर साथी छात्र पर किया चाकू से हमला
हंसी मजाक से गुस्साए छात्र ने साथी छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। स्कूली छात्र दसवीं बोर्ड की परीक्षा दिलाकर निकला था। इस दौरान उसकी अपने साथी से हंसी मजाक चल रहा था। अचानक दोनों के बीच मजाक मजाक में विवाद शुरू हो गया और एक छात्र ने दूसरे छात्र को चाकू से हमला कर दिया। वही इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है, केवल समझाइश देने को कहा है।
बिलासपुर। भारत माता स्कूल में मंगलवार को दसवीं कक्षा के छात्र पर एक अन्य छात्र ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में यश घायल हो गया। बताया जा रहा है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद वह दोस्तों के साथ नाश्ता करने निकला था, तभी हमलावर छात्र ने उस पर चाकू चला दिया। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।
भारत माता स्कूल में इन दिनों सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। यश थामस पिता स्व. राजा थामस दसवीं का छात्र है। मंगलवार को परीक्षा देने के बाद वह दोस्तों के साथ नाश्ता करने गया था। इसी दौरान हेमूनगर के रहने वाले एक अन्य छात्र से उसकी कहासुनी हो गई। पहले दोनों के बीच हंसी-मजाक चल रहा था, लेकिन अचानक दूसरे छात्र ने गाली-गलौज शुरू कर दी। यश ने इसका विरोध किया तो गुस्साए छात्र ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। हमले में यश घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही यश के परिजन स्कूल पहुंच गए। इस दौरान हमलावर छात्र के परिजन भी वहां आए और अपने बेटे का पक्ष लेते हुए कहा कि जो करना है कर लो।
इसके बाद यश के परिजन उसे लेकर तारबाहर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। यश के साथ पहुंचे मोहन राव ने बताया कि उन्होंने शिकायत दी, लेकिन पुलिस एफआईआर दर्ज करने में टालमटोल कर रही थी। वहीं, तारबाहर थाना प्रभारी केसी सिदार का कहना है कि छात्र के परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी और केवल समझाइश देने की बात कही। इसलिए पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।