Blog

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति, 6 डीन भी किए गए नियुक्त

– दुर्ग के हेमचंद यादव राजकीय विश्वविद्यालय में डॉक्टर संजय तिवारी को नए कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा 6 नए डीन की नियुक्ति भी विश्वविद्यालय में राजभवन ने की है।

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में राजभवन ने नए कुलपति की नियुक्ति के साथ ही छह नए डीन नियुक्त कर दिए हैं। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रामेन डेका ने डॉक्टर संजय तिवारी को हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग का नया कुलपति नियुक्त किया है। इसके अलावा 6 नए डीन भी राजभवन से नियुक्त किए गए है। पूर्व में बनाए गए संकायाध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय ने अपने स्तर पर राजभवन को डीन के मनोनयन के नाम भेजे थे,जिस पर कुलाधिपति ने मुहर लगा दी है।

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में कुलपति नियुक्त किए गए डॉक्टर संजय तिवारी मध्यप्रदेश भोज ओपन विश्वविद्यालय भोपाल के कुलपति हैं। यहां से पहले वह रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर में प्रोफेसर रह चुके हैं। डॉ. तिवारी का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्तें विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी। उनकी नियुक्ति हेमचंद यादव विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 (क्रमांक 22 सन 1973) की धारा 13 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। बता दें कि नए कुलपति की तलाश के लिए राजभवन ने एक सर्च कमेटी गठित की थी। इसके बाद कुलपति बनाने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन लिए गए थे। सर्च कमेटी ने आवेदन की जांच के बाद तीन नामों का पैनल बनाकर राज्यपाल को सौंपा था। इसके बाद डॉ. तिवारी की नियुक्ति की गई

6 नए डीन भी नियुक्त:–

राजवंश हेमचंद विश्वविद्यालय के लिए 6 नए डीन भी नियुक्त किए गए हैं। इसके लिए राजभवन में वरिष्ठता सूची के आधार पर डीन के नामों का प्रस्ताव भेजा गया था।

राजभवन ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के लिए 6 नए डीन नियुक्त कर दिए हैं। पूर्व में बनाए गए संकायाध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय ने अपने स्तर पर राजभवन को डीन के मनोनयन के नाम भेजे थे, जिसपर कुलाधिपति ने मुहर लगा दी है।
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने 4 फरवरी को पत्र के माध्यम से विश्वविद्यालय के संकायों के लिए नए डीन का प्रस्ताव राजभवन को भेजा था। राजभवन ने विश्वविद्यालय को नए डीन देने के साथ कार्यपरिषद के लिए जरूरी प्राचार्य के दो पदों पर भी मनोनयन कर दिया है। श्रीस्वरूपानंद सरस्वती कॉलेज की प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला और राजनांदगांव कमला देवी राठी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा को कार्यपरिषद में प्राचार्य संवर्ग से नियुक्त किया गया है।

राजभवन ने दुर्ग कन्या महाविद्यालय के दो वरिष्ठ प्रोफेसरों को डीन बनाया है। इसमें वाणिज्य के प्रोफेसर डॉ. अनिल जैन को जगह मिली है, वहीं कॉलेज की प्राध्यापक गृहविज्ञान डॉ. अमीता जैन को भी संकायाध्यक्ष की जिमेदारी सौंपी गई है। दुर्ग जिले के तीन डीन बनाए गए हैं, जबकि एक-एक प्रोफेसर्स बालोद, बेमेतरा और राजनांदगांव के कॉलेज से लिया गया है।

विवि प्रशासन के मुताबिक पूर्व में राजभवन से गृह विज्ञान विषय के डीन के लिए विधिवत अनुमति नहीं मिली थी, लेकिन इस साल वरिष्ठता के क्रम से प्रस्ताव भेजने पर राजभवन ने डॉ. अमीता सहगल को डीन नियुक्त किया है। डॉ. सहगल शासकीय कन्या महाविद्यालय दुर्ग में पदस्थ हैं। डॉ. सहगल विवि के डीन के तौर पर दूसरी बार नियुक्त की गई हैं।

इनको मिली डीन की जवाबदारी:–

सा. विज्ञान डॉ. कुंती साहू, कन्या कॉलेज, बेमेतरा

विज्ञान डॉ. दाऊराम साहू, एनसीजे कॉलेज, दल्ली

शिक्षा डॉ. निशा श्रीवास्तव, घनश्याम सिंह आर्य कॉलेज दुर्ग

वाणिज्य डॉ. अनिल कुमार जैन, गर्ल्स कॉलेज, दुर्ग

गृह विज्ञान डॉ. अमिता सहगल, गर्ल्स कॉलेज दुर्ग

जीव विज्ञान डॉ. अनिता महिश्वर, दिग्विजय कॉलेज, राजनांदगांव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *