Blog
तखतपुर के ग्राम घोरामार में गौचर भूमि पर कब्जे का सरपंच उप सरपंच ने लगाया आरोप, कलेक्टर से की मामले की शिकायत
बिलासपुर = बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत घोरामार में कुछ लोगों द्वारा गौचर शासकीय भूमि पर कब्जा किया गया है व घर का निर्माण किया गया है व हरे भरे पेड़ की भूमि हैं उस पर कब्जा किया जा रहा है पूर्व में 2024 में sdm व तहसीलदार से मामले की शिकायत की गई थी जिसमें कार्यवाही की गई थी परन्तु कुछ व्यक्तियों द्वारा लगातार क्षेत्र का अतिक्रमण किया जा रहा है और आदेशों की अवेहलना की जा रही है, व शासकीय भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा है, इस पूरे मामले में आज कलेक्टर कार्यालय में महिला समूह व यहां के उप सरपंच व सरपंच ने मामले की शिकायत कलेक्टर से की है अब देखने वाली बात यह है कि इस मामले पर कलेक्टर क्या एक्शन लेते हैं,