Blog
हरियर रहे सदैव हम सब – ज्योति रंजन

बिलासपुर।हरियाली तीज के उपलक्ष्य में प्रत्येक महिला संगठनों द्वारा सावन के झूले के साथ कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम की अर्द्धागिनी श्रीमती ज्योति रंजन के नेतृत्व में स्टेट बैंक अधिकारियों की धर्मपत्नियो के लेडीज क्लब द्वारा सावन की प्रसिद्ध हरियाली तीज पर बैंक के गेस्ट हाउस में रंगारंग किटी पार्टी में मनोरंजक खेल द्वारा महिलाओं के समग्र विकास व उत्थान हेतु सार्थक उपाय बताते हुए विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

इनमें श्रीमती ज्योति रंजन, आकांक्षा राय, जॉली झा, पायल मित्तल, मोनिका अग्रवाल, अर्चना मित्तल, श्वेता प्रसाद, दीपाली अग्रवाल, लीना यदु, संतोषी खरे आदि प्रमुख रही। श्रीमती ज्योति रंजन ने बताया कि सावन की हरियाली सदैव कायम रहे। बिलासपुर हरा भरा रहे।
