Blog

बाबू और सहायक कार्यक्रम समन्वयक के बीच गाली गलौच

शिक्षा विभाग में मचा घमासान,सिविल लाइन थाना में हुआ अपराध दर्ज

बिलासपुर – शिक्षा विभाग में बाबू और सहायक

कार्यक्रम समन्वयक के बीच उपजा विवाद अब थाने तक जा पहुंचा है। जहा शिक्षा विभाग के सहायक कार्यक्रम समन्वयक पर अपने आफिस के बाबू से अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। जिससे खफा बाबू मामले की शिकायत जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल के साथ साथ अपने उच्च अधिकारियों से की है। साथ ही सिविल लाइन थाने में घटना की शिकायत की है।
बाबू की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा के बंगालीपारा में रहने वाले सुमंत कुमार यादव शिक्षा विभाग में क्लर्क हैं। उनकी पोस्टिंग समग्र शिक्षा के जिला परियोजना कार्यलय में हैं। 2016 से पदस्थ बाबू सुमंत साहू ने शिकायत में जानकारी देते हुए पुलिस को बताया है। कि राज्य परियोजना कार्यालय से स्थापना संबंधी जानकारी मांगी गई थी। इस पर क्लर्क ने आफिस में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी बना ली थी। विभाग में पदस्थ सहायक कार्यक्रम समन्वयक चंद्रभान सिंह ठाकुर ने अपने स्थापना और वेतन संबंधी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई थी। इसके कारण उनका काम रुक गया था। क्लर्क ने अधिकारी चंद्रभान सिंह ठाकुर के मोबाइल पर काल
किया। तब उन्होंने काल रिसिव नहीं किया। इसके बाद क्लर्क ने आफिस के आपरेटर दीपक कुमार को काल करने के लिए कहा। आपरेटर ने अधिकारी को काल लगाकर फोन स्पीकर पर कर दिया। जब क्लर्क ने रायपुर से आए आदेश की जानकारी देकर उनके वेतन और स्थापना संबंधी जानकारी मांगी तब अधिकारी गाली-गलौज पर उतर आए। जब क्लर्क ने उन्हें टोका तो जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान फोन स्पीकर पर ही था। अधिकारी की करतूत को आफिस में मौजूद कर्मचारियों ने भी सुना। आपको बता दे घटना 3 सितंबर की है। जहा प्रार्थी के घर आने के बाद सहायक कार्यक्रम समन्वयक द्वारा उसे पुनः फोन कर अभद्रता टिप्पणी की गई। इधर क्लर्क ने तत्काल इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर को दी। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

वर्जन
कर्मचारियों का झगड़ा है।जिसमें शिकायत हुई है और अपराध दर्ज हुआ है जिसकी जांच जारी है।

एसआर साहू
टीआई सिविल लाइन थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *