Blog

ट्रेन से जवानों के हथियार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिस्टल-कारतूस बरामद

बिलासपुर। जीआरपी बिलासपुर ने ट्रेन में हुई हथियार चोरी के मामले का महज़ 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए पिस्टल, कारतूस और मैगजीन बरामद कर लिए हैं।

दरअसल पूरा मामला 4 सितंबर का है। आईटीबीपी के सहायक उपनिरीक्षक योगेंद्र प्रसाद ओझा हटिया से दुर्ग की यात्रा पर थे। उनके पास एक पिटू बैग में दो 9 एमएम ऑटो पिस्टल, 24 कारतूस और चार मैगजीन रखे थे। इसी दौरान बैग चोरी हो गया। घटना की रिपोर्ट पर जीआरपी बिलासपुर ने तुरंत अपराध दर्ज किया और जांच शुरु कर दी। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार वर्मा ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरु की। सघन तलाश के बाद पुलिस ने बलौदाबाजार जिले के रंजीत मरकाम को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दोनों पिस्टल, 24 कारतूस और तीन मैगजीन बरामद की गईं। जीआरपी बिलासपुर की इस त्वरित कार्रवाई ने साबित कर दिया कि रेलवे सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क की भी जांच कर रही 3 है।

*ट्रेन में अब संदिग्धों की कड़ाई से जांच हुई शुरू*

ट्रेन में अब कड़ाई से जांच शुरू कर दी गई है।इसके लिए उच्च अफसरों के संदिग्ध लोगो की चेकिंग कर रही है।इसके साथ ही  ट्रेनों में जवानों को सिविल और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

*सीसीटीवी से किया जा रहा है कैद*

ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों और संदिग्धों की जांच सीसीटीवी से की जा रही है।इसके लिए बारीकी से जांच करके ऐसे गिरोह का पर्दाफाश करने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *