Blog

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

बिलासपुर।लाल बहादुर शास्त्री स्थित देवकीनंदन दीक्षित भवन में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने विचार रखे। बच्चों ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों और ट्रैफिक नियमों की अहमियत पर अपने दृष्टिकोण साझा किए। इससे उनमें न केवल जागरूकता बढ़ी बल्कि जिम्मेदारी का भाव भी विकसित हुआ। इस मौके पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह और जिला शिक्षा अधिकारी विजय पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के कई महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने कहा कि छोटी-सी लापरवाही बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है, इसलिए हर व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कार्यक्रम में सभी छात्रों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि छात्र स्वयं सुरक्षित रहें और समाज को भी इसके लिए जागरूक करें। कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभाव, ट्रैफिक नियमों का पालन, साइबर सुरक्षा, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई।मुख्य अतिथियों ने सड़क सुरक्षा के तहत सतर्क रहने, गति सीमा का पालन करने, मोबाइल का उपयोग न करने, नशे की हालत में ड्राइविंग से बचने और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने की सीख दी। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशे व ट्रैफिक नियमों से जुड़े सवाल पूछे। अधिकारियों ने उनके सभी प्रश्नों का उत्तर दिया और मौके पर ही उन्हें सड़क सुरक्षा से संबंधित व्यवहारिक जानकारी दी। इस प्रकार कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में ट्रैफिक नियमों को लेकर गहरी जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना जगाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *