Blog

ससुराल में फंदे से लटकती हुई मिली महिला की लाश

बिलासपुर। चकरभाटा के वार्ड क्रमांक 7 में एक महिला अफरोज खान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच करने में जुटी हुई है।

पुलिस से जानकारी के अनुसार अफरोज की शादी को 3 साल ही हुए थे।शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे।जिसकी शिकायत कई बार विवाहिता के परिजनों से की थी।उसके कुछ। दिन बाद विवाहिता का फोन आना बंद हो गया,सीधे मौत की खबर घर वालो को पहुंची,जिससे परिवार वालो के होश उड़ गए।घटना की खबर पाकर चकरभाटा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस बयान के बाद ही आगे की कार्यवाही तय करेगी।

मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

इस तरह के मामलों में पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आरोप तय किया जा सकता है। दहेज प्रताड़ना के आरोपों के अलावा दूसरे पहलुओं पर भी पुलिस नें जाँच करने का भरोसा दिलाया है।

मृतिका के परिजनों ने लगाया ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

मृतिका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मानसिक रूप से परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया है।
मृतिका के परिजनो ने पुलिस पर बारीकी से और निष्पक्ष होकर जांच करने की मांग की है।ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।यही नहीं मायके वालो ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।जिसमें कहा गया है कि अफरोज को दहेज लाने के लिए काफी प्रताड़ित किया जाता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *