Blog

धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

धान खरीदी केन्द्र तरवरपुर में अनियमितता एवं अमानत में खयानत करने वाले धान खरीदी केन्द्र प्रभारी गिरफ्तार

आरोपी सरजू बघेल द्वारा वर्ष 2024-25 में धान खरीदी के दौरान 2094.64 क्विंटल धान कीमती 65,02,684 का किया गया था गबन

बिलासपुर/मुंगेली
धान खरीदी केन्द्र तरवरपुर में अनियमितता एवं अमानत में खयानत करने वाले धान खरीदी केन्द्र प्रभारी को मुंगेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ लाखों रुपए डकारने का आरोप लगा है ।

दरअसल प्रार्थी सुमरनदास मानिकपुरी, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर सेतगंगा फास्टरपुर में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक मुंगेेली की जांच रिपोर्ट पर धान खरीदी केन्द्र तरवरपुर में वर्ष 2024-25 में कुल 39767.20 क्विंटल धान खरीदी की गई, जिसमें से कुल 36404.36 क्विंटल धान परिदान किया गया है। परिदान के लिए शेष 3362.84 क्विंटल धान ऑनलाईन दर्शित है। जांच के दौरान खरीदी केन्द्र में 2,094.64 क्विंटल धान, प्रति क्विटंल कीमती 3100 रूपये की दर से कुल कीमती 65,02,684.00 रूपये कम पाया गया है, जिसे धान खरीदी प्रभारी आरोपी सरजूराम बघेल द्वारा उक्त कम धान को धोखाधड़ी कर अनियमितता एवं अमानत में ख्यानत किये जाने के संबंध में लिखित आवेदन रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

मामले की गंभीरता दृष्टिगत त्वरित संज्ञान में लेते हुये मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में विवेचना के दौरान प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ किया गया ।प्रार्थी ने धान खरीदी के भौतिक जांच सत्यापन का मूल जांच दस्तावेज पेश करने पर जप्त किया गया है। आरोपी सरजूराम बघेल के घर ग्राम फंदवानी कापा में दबिश दिया गया, पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया गया, किन्तु भागने में असफल रहा। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी सरजू बघेल को हिरासत में लेकर तथ्यात्मक पूछताछ करने पर धारा सदर का अपराध घटित करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी सरजू बघेल के कब्जे से धान खरीदी रजिस्टर जप्त कर आरोपी सरजूराम बघेल पिता छोटकू राम बघेल उम्र 46 वर्ष निवासी फंदवानीकापा, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, जिला मुंगेली विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फास्टरपुर गिरीजा शंकर यादव, सउनि. विजय बंजारे, आरक्षक तीजराम यादव, अतुल सिंह, बुंदेल पटेल एवं थाना फास्टरपुर स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *