मितानिन बैठक में गए दम्पति के घर से 5 लाख के गहने और कैश चोरी
टूटे ताले और बिखरे सामान देख उड़े होश
दिनदहाड़े लाखों की चोरी से मचा हड़कंप
बिलासपुर/लोरमी। लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम बिचारपुर में दिनदहाड़े हुई एक बड़ी चोरी की वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। चोरों ने ताला तोड़कर एक घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित करीब 4.75 लाख रुपये का माल उड़ा लिया।
दरअसल घटना की शिकायतकर्ता अरुण कश्यप 55 वर्ष ने लोरमी थाना की पुलिस को बताया कि 13 नवंबर की सुबह करीब 11:45 बजे वे अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम सुकली में आयोजित मितानिन बैठक में गए थे और घर में ताला लगा दिया था।शाम करीब 4 बजे जब दंपत्ति वापस लौटे, तो घर का मुख्य दरवाजा आधा खुला मिला और ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी गोदरेज अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था।जिसमें सोना: 5 तोला कंठी, 1 जोड़ी झुमके (2.5 तोला), 2 चेन (3 तोला, जिसमें ‘नंद-कुश’ पेंडेंट शामिल), 13 नग मनचली, चार फोकला, उतरना, डामरखुटी, सोने की बाली, अंगूठी, बच्चा वाला लॉकेट, गणेश पेंडेंट और टॉप (ईयररिंग)।इसी तरह चांदी: 400 ग्राम लच्छा, 5 जोड़ी पतली पायल, 2 जोड़ी बच्चा वाली चूड़ियाँ, 5 जोड़ी बिछिया, और 1 जोड़ी 3 तोला की पायल।
नदारद रही।
पुलिस ने अरुण कश्यप की लिखित शिकायत पर लोरमी थाना में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आसपास के संभावित मार्गों पर जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया है और ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को दें।
दिन दहाड़े चोरी होने से मचा हड़कंप
मकान के ताला लगना और आसपास भीड़ होने के बाद भी चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया।इससे पुलिस पर सवालिया निशान उठने लगा है।पुलिस की सुस्त लापरवाही का नतीजा यह निकला कि मौके का फायदा उठाकर चोर मकान का ताला तोड़ा और सोने चांदी के जेवरात समेत लाखों का माल पर कर दिया
।इधर चोरी की घटना लोरमी में आग की तरह फैली और हड़कंप मच गया।
संदेहियों की तलाश जारी
लोरमी पुलिस ने बताया कि लाखों की चोरी करने वाले कोई परिचित हो होंगे,या फिर कोई रेकी कर रहा होगा।तभी तो मौके का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है।फिलहाल चारो तरफ के सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगो से संदेहियों की पूछताछ की जा रही है।