समीक्षा बैठक में हड़कंप,मंत्री की फटकार के बाद बीईओ बेहोश…
मंत्री की सख्ती से बढ़ा BP, बैठक में ही गिरे बीईओ….
अटैचमेंट मुद्दे पर पूछताछ,फटकार सुनकर बेहोश हुए बीईओ….
मंत्री गजेंद्र यादव की डांट, बीईओ मिश्रा की तबीयत बिगड़ी….
बिलासपुर । शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान अचानक एक बड़ा हादसा हो गया। बैठक में सभी जिला शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मौजूद थे। इसी दौरान मंत्री ने अटैचमेंट के मामलों पर कोटा के बीईओ एन.के. मिश्रा से कड़ी पूछताछ की। आरोपों पर जवाब देते समय मंत्री की नाराज़गी बढ़ी और उन्होंने उच्च अधिकारियों को बीईओ के निलंबन की बात कह दी।मंत्री की कड़े शब्दों वाली चेतावनी सुनते ही बीईओ एन.के. मिश्रा का BP अचानक बढ़ गया। तनाव इतना बढ़ा कि वे कुर्सी से नीचे गिर पड़े और बेहोश हो गए। बैठक में मौजूद अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। तुरंत उन्हें उठाकर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।घटना के बाद बैठक कुछ देर के लिए रोक दी गई। शिक्षा विभाग के अधिकारियों में इस घटनाक्रम को लेकर स्पष्ट रूप से तनाव देखा गया।