Blog

किरायेदार दंपति से गाली-गलौज और मारपीट — मकान मालिक पर धमकी और ठगी का गंभीर आरोप….

दुकान-मकान खाली कराने दबाव, 7 लाख रुपये लेकर भी रजिस्ट्री नहीं — पीड़ित सूरज ने सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई

बिलासपुर ।सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजीव गांधी चौक, बढ़ई पारा में रहने वाले सूरज घृतलहरे ने मकान मालिक नवीन सूर्यवंशी पर लगातार गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। सूरज का कहना है कि वह हर माह दुकान और मकान—दोनों का किराया नियमित रूप से देता है, इसके बावजूद नवीन उस पर दुकान और मकान खाली करने का दबाव बना रहा है। पीड़ित के अनुसार जिस दुकान में वह काम करता है, उसकी तय कीमत वह पहले ही मकान मालिक को दे चुका है और भुगतान व एग्रीमेंट दोनों के वीडियो उसके पास मौजूद हैं। इतना ही नहीं, दुकान व जमीन बेचने के नाम पर मकान मालिक सूरज से करीब 7 लाख रुपये ले चुका है, लेकिन न तो अब तक रजिस्ट्री कर रहा है और न ही रकम वापस लौटा रहा है। उल्टा दुकान खाली न करने पर आए दिन गाली-गलौज कर मारपीट करता है और गंभीर धमकियाँ देता है। सूरज का आरोप है कि नवीन सूर्यवंशी पहले भी कई लोगों से इसी तरह रकम लेकर ठगी कर चुका है। आज दोपहर फिर मकान मालिक अपने परिजनों के साथ उसके घर पहुंचा और FIR कराने का विरोध करते हुए दबाव बनाया। डर से सहमे सूरज ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है और अब मीडिया के माध्यम से निष्पक्ष कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की है ..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *