Blog

स्पा सेंटरों की चेकिंग के लिए चलाया गया विशेष अभियान

5 स्पा प्रबंधकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

बिलासपुर।सिविल लाइन पुलिस को लगातार मुखबिर से सूचना मिल रही थी कि कुछ स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही है।खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और
एक्वा स्पा 36 मॉल, एसीसी स्पा व्यापार विहार, दर्शना स्पा भारतीय नगर, एलिमेंट्स स्पा मैग्नेटो के पास एवं एक्वा-2 स्पा महाराणा प्रताप चौक की चेकिंग की।जिसमें पुलिस ने चेकिंग के दौरान अनियमित गतिविधियां पाया गया जिसमें स्पा प्रबंधकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।इसमें अविनाश लहरे पिता प्रहलाद लहरे, उम्र 33 वर्ष, निवासी उसलापुर, ऋषभ सारथी पिता संतोष सारथी, उम्र 20 वर्ष, निवासी उसलापुर, मोहम्मद मोइन खान पिता स्वर्गीय सिराजुल खान, उम्र 33 वर्ष, निवासी टॉप्सिया तिलजला, थाना कराया, जिला परगना, पश्चिम बंगाल, मनीष जोशी पिता झूमर जोशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी विद्यानगर और अमन सेन पिता श्रीराम कुमार सेन, उम्र 23 वर्ष, निवासी महाराणा प्रताप चौक पर सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *