Blog

जनदर्शन में गूंजा ग्रामीणों का दर्द,कलेक्टर कार्यालय में उमड़ी समस्याओं की भीड़….

जनदर्शन में किसानों की बड़ी परेशानी धान बिक्री अटकी,जनदर्शन में उठी आवाज

अफसरों के दर पर किसानों की गुहार,जनदर्शन में खुली प्रशासन की फाइलें

बिलासपुर ।प्रत्येक मंगलवार की तरह बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय में जनदर्शन का आयोजन किया गया। इस जनदर्शन में बड़ी संख्या में दूर-दराज से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। जनदर्शन के दौरान अपर कलेक्टर एस. दे दुबे और संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

दरअसल जनदर्शन में दूरदराज क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने सड़क, नाली, बिजली और पेयजल से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। इसके अलावा सबसे बड़ी और गंभीर समस्या एग्री स्टेट पोर्टल में रजिस्ट्रेशन और रकबा निरंक से जुड़ी सामने आई। ग्रामीणों का कहना है कि पोर्टल में रकबा निरंक दिखने के कारण वे धान बिक्री नहीं कर पा रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के चलते वे पिछले एक महीने से लगातार कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं मिल पाया है। धान नहीं बिकने से किसानों की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है और वे मानसिक तनाव में हैं।अपर कलेक्टर एस.एस दुबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एग्री स्टेट पोर्टल से संबंधित तकनीकी और राजस्व समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए, ताकि किसानों को धान बिक्री में परेशानी न हो। वहीं संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा और किसी को भी बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से भरोसा दिलाया गया कि सभी आवेदनों की समय-सीमा में जांच कर समाधान किया जाएगा। जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी बात सीधे अधिकारियों तक रखने का अवसर मिला, जिससे उन्हें न्याय की उम्मीद भी नजर आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *