हो हंगामा के बाद आखिरकार नगर पालिका तखतपुर ने अलाव की व्यवस्था की
ठंड अपने अंतिम समय में, तब हो रही व्यवस्था
बिलासपुर ।तखतपुर नगर पालिका के सीएमओ के उदासीनता के कारण आज अजीबोगरीब मामला तखतपुर में सामने आया हैं भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने सीएमओ को नारियल भेंट कर बढ़ती ठंड में आम जनमानस को राहत देने के लिए हर चौक चौराहे में अलावा जलाने का आग्रह किया
लगातार कई दिनों से सीएमओ को कहा जा रहा था पर उनके द्वारा ना ही इसे गंभीरता से लिया जा रहा था और ना ही लोगों की राहत के लिए कुछ ऐसा कार्य किया जा रहा था आज अचानक से जब सभी पार्षदों ने सीएमओ को उनके ऑफिस में जाकर के नारियल भेंट किया तो सीएमओ भी आनन फानन में सीएमओ ने शाम को कुछ जगहों पर अलावा जलवाने का काम करवाया ।आपको बता दे आए दिन सोशल मीडिया में लोगों के द्वारा बात कही जा रही थी कि हार शहर में नगरपालिका द्वारा लोगों की राहत के लिए ठंड में अलावा जलाया जाता है लेकिन तखतपुर में ऐसा नहीं हो रहा है जिसको ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने सीएमओ को नारियल भेंट करने के बाद आग्रह किया कि हर चौक चौराहे में ठंड तक अलावा जलाने का कार्य करवाए