Blog

दानशुदा सामाजिक भूमि पर अवैध कब्जा, स्वर्णकार समाज ने की सख्त कार्रवाई की मांग

समाज की जमीन पर निर्माण का आरोप, प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील

बिलासपुर।शहर में दान में दी गई सामाजिक भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण का गंभीर मामला सामने आया है। प्रगतिशील युवा स्वर्णकार समाज बिलासपुर ने जिला प्रशासन से समाज की दानशुदा भूमि और भवन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि स्वर्गीय रमाकांत स्वर्णकार द्वारा समाज के हित में दान की गई भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
आरोप है कि दानदाता के वारिसों ने नियमों को दरकिनार करते हुए इस भूमि को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया, जबकि दानपत्र में स्पष्ट है कि भूमि का न तो विक्रय किया जा सकता है और न ही हस्तांतरण। समाज का आरोप है कि भवन के ताले तोड़कर अंदर रखा सामान भी बाहर निकाल दिया गया। स्वर्णकार समाज ने प्रशासन से अवैध निर्माण तत्काल रोकने, कब्जा हटाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *