एआईपीएनबीपीए और एआईपीएनबीओए एक सिक्के के दो पहलू – ललित

बिलासपुर।ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स असोसिएशन बिलासपुर ईकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र चावडा, सचिव रूप रतन, कोषाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, पार्थों घोष, उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या त्रिपाठी, सह सचिव रवि पटनायक, उप कोषाध्यक्ष असगर खान तथा कार्यकारिणी के सदस्य प्रदीप विश्वास, रवि टंडन, राम कुमार जायसवाल ने ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स असोसिएशन बिलासपुर के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष ओमी वर्मा, सचिव गजानन राठौर, कोषाध्यक्ष अवनीश पांडे, उपाध्यक्ष सुकेश, सहसचिव अमित कुमार से सौजन्य भेंट कर नई कमेटी बनने पर बधाई तथा शुभकामनाएं दिए.
इस अवसर पर आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई.
श्री गजानन ने सेवानिवृत साथियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि बैंक मे किसी भी सेवानिवृत साथी को कोई भी तकलीफ होने नही देंगे. साथ ही सेवानिवृत साथियों का अनुभव का लाभ हमे मिलते रहने से आफिसर साथियों को काफी मदद मिलेगी. सेवानिवृत साथियों की ओर से सचिव रूप रतन ने आश्वासन दिया कि सेवानिवृत साथी हर समय सहयोग देने हेतु तत्पर रहेंगे.