Blog

एक करोड़ की उठाईगिरी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, 46 लाख के आभूषण पूर्व में बरामद

सरगुजा।डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा-निर्देशन में संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर सफलता हासिल की है। आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर संगठित गिरोह बनाकर उठाईगिरी की घटना को अंजाम देते थे।

दरअसल प्रार्थी अरुणदेव सोनी ने थाना सीतापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि हाईस्कूल सीतापुर के पास उनकी कांशी विश्वनाथ ज्वेलर्स दुकान है। दिनांक 26/07/2026 को सुबह करीब 11:30 बजे वे अपनी स्कूटी में ज्वेलर्स का बैग लेकर दुकान खोलने गए थे। दुकान के पास स्कूटी में बैग रखकर शटर खोल रहे थे, तभी एक व्यक्ति स्कूटी के सामने रखा बैग लेकर भाग गया। चोरी गए सोने-चांदी की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में अपराध क्र. 296/2026 धारा 303(2) पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।मामले को संज्ञान में लेकर डीआईजी/एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशन में साइबर सेल एवं थाना सीतापुर की संयुक्त टीम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। टीम ने पूर्व में आरोपी दास नागेश्वर को गिरफ्तार कर उसके घर से 300.92 ग्राम सोने के आभूषण (कीमत करीब 43 लाख) एवं 1 किलो 168 ग्राम चांदी के आभूषण (कीमत करीब 3 लाख), कुल करीब 46 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया था।इसी क्रम में लगातार छापेमारी के दौरान जिला जाजपुर उड़ीसा से दूसरे आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शंकर प्रधान उर्फ बिन्नू आत्मज काली प्रधान, उम्र 30 वर्ष, साकिन पुरबो कोट, थाना कोरई, जिला जाजपुर, उड़ीसा बताया। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर संगठित गिरोह बनाकर चोरी करना स्वीकार किया। प्रकरण में धारा 111(2), 3(5) BNS जोड़ी गई है। अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक रघुनाथ राम भगत, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्र.आर. भोजराज पासवान, आरक्षक मनीष सिंह एवं थाना सीतापुर से प्रधान आरक्षक अखिलेश्वर भगत, आरक्षक मनोहर पैकरा, धनकेश्वर यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *