Blog

दुष्कर्म का फरार आरोपी गोवा से गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म

सरगुजा। थाना लखनपुर पुलिस टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी को गोवा से गिरफ्तार किया है।

दिनांक 28/07/26 को प्रार्थी ने थाना लखनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग लड़की सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थी, जो देर शाम तक वापस नहीं आई। आसपास व रिश्तेदारों में पता तलाश करने पर भी नहीं मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका पर थाना लखनपुर में अपराध क्रमांक 203/26 धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। पुलिस के सतत प्रयास से नाबालिग बालिका को आरोपी महेश मिंज के कब्जे से कुकली, गोवा से दस्तयाब किया गया। पीड़िता से पूछताछ में बताया कि आरोपी महेश मिंज उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया और शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया।

आरोपी से पूछताछ में उसने अपना नाम महेश मिंज आत्मज छोट्या मिंज, उम्र 22 वर्ष, निवासी चुकंनडांड सेमरपारा, थाना लखनपुर, जिला सरगुजा बताया और घटना करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध सबूत पाए जाने पर प्रकरण में धारा 65(1) BNS एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़ी गई और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक संपत पोटाई, सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, सहायक उप निरीक्षक मनीष तिवारी, आरक्षक जगेश्वर बघेल, राजेंद्र लकड़ा सक्रिय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *