ग्राम मटियारी में सीपत पुलिस की रेड, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर।एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में चेतना विरुद्ध नशा अभियान के तहत कार्रवाई की गई।जिसमें तीन लोगो को अवैध शराब बेचने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल सीपत पुलिस ने ग्राम मटियारी में रेड कार्रवाई कर 52 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 15,000 रुपये है।
पुलिस ने तीन आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
पुलिस ने मुखबिर सूचना पर सीपत पुलिस ने ग्राम मटियारी में रेड की। आरोपियों
निर्मला शिकारी पति रामनाथ शिकारी, उम्र 58 साल – 10 लीटर शराब, कमल प्रकाश शिकारी पिता संतूलाल शिकारी, उम्र 33 साल – 25 लीटर शराब और नेतराम शिकारी पिता बनउराम शिकारी, उम्र 40 साल, सभी निवासी ग्राम मटियारी सीपत, 17 लीटर शराब
से कुल 52 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।