Blog

टांका और ब्लेड नामक आरोपियों का आतंक… पानी पाऊच नही लाने पर युवक से मारपीट, धारदार हथियार से वार

बिलासपुर । सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत हरश्रृंगार कॉलोनी में मामूली बात को लेकर नशे में धुत दो युवकों द्वारा एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 9 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।

प्रार्थी सुजीत कुमार साहू, निवासी अटल आवास राजकिशोर नगर हरश्रृंगार कॉलोनी, रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि देर रात वे अपने घर के नीचे खड़े थे, तभी इलाके के टांका और ब्लेड नामक युवक वहां पहुंचे और पानी पाउच लाने को कहा। सुजित द्वारा मना करने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। बताया गया कि आरोपियों ने हाथ-मुक्कों के साथ किसी नुकीली वस्तु से वार किया, जिससे सुजित के नाक और चेहरे पर चोट आई है। मामले की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *