Blog
दुर्ग जिले में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 24 घंटे के भीतर 88 स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार
लंबित वारंटों के निराकरण एवं अपराध पर नियंत्रण हेतु वर्षभर से लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।
दुर्ग जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि अपने-अपने क्षेत्र में टीम गठित कर फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
निर्देशों के पालन में राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष अभियान संचालित कर वारंटियों के निवास एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। अभियान के दौरान 24 घंटे के भीतर कुल 88 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालयीन प्रक्रिया अनुसार वैधानिक कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई लंबित वारंटों की तामीली हेतु चलाए जा रहे सतत अभियान के अंतर्गत की गई।
मुख्य गिरफ्तारी विवरण (थाना अनुसार) :
- दुर्ग – 3
- मोहन नगर – 9
- अंजोरा – 6
- नगपुरा – 2
- पद्मनाभपुर – 6
- भिलाई नगर – 8
- भिलाई भट्टी – 4
- नेवई – 1
- सुपेला – 14
- स्मृति नगर – 4
- वैशाली नगर – 3
- छावनी – 1
- जामुल – 7
- खुर्सीपार – 3
- पुरानी भिलाई – 4
- उतई – 5
- अमलेश्वर – 2
- नंदिनी – 6
कुल स्थायी वारंटी गिरफ्तार – 88