धान खरीदी केंद्र में 66 लाख रुपये के गबन का मास्टमाइंड निकला धान खरीदी प्रभारी

पथरिया पुलिस के ने धान खरीदी केन्द्र धरदेई मे हुए 66 लाख से अधिक की आर्थिक अनियमितता मिलने पर केंद्र प्रभारी को किया गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमाण्ड पर
बिलासपुर/मुंगेली/
पथरिया पुलिस ने धान खरीदी केंद्र में 66 लाख का गबन करने वाले खरीदी केंद्र प्रभारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपी के कब्जे से धान खरीदी रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य दस्तावेज जब्त कर
लिया गया है।
पथरिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,प्रार्थी मोहर दास आर्य फुलवारीकला ने लिखित आवेदन देकर प्शिकायत किया कि वह जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, शाखा सरगांव में पदस्थ है। तथा राज्य शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 के धान खरीदी सत्र में 15.11.2025 से 31.01.2026 तक धान खरीदी कार्य संपन्न किया गया। धान उपार्जन केंद्र धरदेई में आरोपी कार्तिक राम ध्रुव को केंद्र प्रभारी एवं सहयोगी कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप दुबे को नियुक्त किया गया था। कार्यालय कलेक्टर सहकारिता शाखा मुंगेली के गठित जांच टीम नायब तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक, सहकारिता विस्तार अधिकारी एवं बैंक प्रतिनिधि ने संयुक्त जांच की गई, जांच रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि धान उपार्जन केंद्र में 2156.08 क्विंटल धान की कमी पाई गई, धान का मूल्य लगभग 66,83,848 रूपये का आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए धान खरीदी कार्य में लापरवाही एवं कूटरचित तरीके से हेराफेरी करके शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाया है।इसके साथ ही रिकॉर्ड में हेरफेर एवं जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही भी पाई गई है। जिस पर प्रार्थी एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर पथरिया थाना मे अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।
प्रकरण मे एसएसपी भोजराम पटेल ने जिले में आर्थिक अपराधों एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त अभियान चलाकर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में पथरिया थाना ने एक महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए धान खरीदी केंद्र में हुए गबन के प्रकरण मे प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लिया गया और संलिप्त आरोपी की लगातार खोजबीन की।लेकिन आरोपी गबन करने के बाद से लगातार फरार था। इसी बीच पुलिस को मुखबिर और तकनीकी माध्यम से सूचना मिली कि आरोपी कार्तिक राम ध्रुव नांदघाट बेमेतरा में छिपा हुआ है पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पुछताछ किया ।पकड़े गए आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया और प्रकरण मे धान खरीदी रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, अन्य आवश्यक दस्तावेज को जप्त कर पुछताछ व साक्ष्य के आधार पर आरोपी कार्तिक राम ध्रुव झुलनाकला पथरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।इस प्रकरण के अन्य फरार आरोपी की खोजबीन की जा रही है।