कालिंदी प्लांट के दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
पुलिस ने किया एमडी पर मामला दर्ज
बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में स्थित कालिंदी प्लांट में काम के दौरान एक मजदूर की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। जांच में लापरवाही उजागर होने के बाद प्लांट के प्रबंध निदेशक और कारखाना प्रबंधक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गिधपुरी निवासी 40 वर्षीय झगरू राम 14 अप्रैल 2025 को अपनी पत्नी सविता के साथ कालिंदी प्लांट में काम करने आया था। वह प्लांट की दूसरी मंजिल पर कचरा कांक्रीट बोरी में भरकर नीचे फेंक रहा रहा था। था। इसी इसी दौरान दौरान संतुलन बिगड़ने से वह बोरी के साथ ही नीचे जमीन पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद झगरू राम को जिला अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक रूप से गिरने से मौत की पुष्टि हुई।
जांच के बाद पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है।