अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ, महिला इकाई बिलासपुर के द्वारा मातृ दिवस पर 3 मई को वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम
बिलासपुर। अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली छत्तीसगढ़, राज्य की बिलासपुर जिला महिला इकाई के द्वारा के द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर संत नामदेव सामुदायिक भवन नूतन चौक सरकंडा में मातृशक्ति वंदन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें नामदेव समाज की वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। रविवार 3 मई शाम 5 बजे आयोजित मातृ दिवस सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि महापौर पूजा विधानी होगी। सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रश्मित चावल करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसीलदार डॉ जयंती देवांगन तथा फेडरेशन की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रानू नामदेव मौजूद रहेंगी । अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ बिलासपुर जिला महिला इकाई की अध्यक्ष अनामिका वर्मा तथा कार्यकारी जिला अध्यक्ष ज्योति नामदेव ने समाज की सभी महिलाओं से मातृ दिवस एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि नामदेव समाज की महिलाओं के द्वारा पहली बार समाज की तीन पीढियां का होगा मिलन। जिसमें समाज की वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा,और मां -बेटी दादी -नानी, इस कार्यक्रम की साक्षी होगी। रविवार को समय से पूर्व कार्यक्रम में शामिल होने की अपील महिलाओं से की है।