Blog
ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत
बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक ग्रामीण की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुटकू स्टेशन के पास एक व्यक्ति के ट्रेन से कटने की सूचना मिली थी।
सूचना मिलते ही कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान प्रेमलाल पटेल, निवासी नवागांव के रूप में की गई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटना प्रतीत हो रही है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।