Blog

जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट…जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर ।जनगणना कार्य में लगे शिक्षक के साथ ग्रामीण के द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है यह पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरा का बताया जा रहा है जहां शनिवार सुबह करीब 10 बजे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उड़नताल में पदस्थ शिक्षक नेतराम पैकरा अपनी जनगणना ड्यूटी करने ग्राम घोघरा पहुंचे थे। जहां वहां ग्राम के मकान नंबर 141 में राम करेस चतुर्वेदी के घर के पास गांव के ही निर्मल सतनामी मौके पहुँचा और शिक्षक के साथ तुम यहां क्या कर रहे हो कहते हुए शिक्षक के साथ मारपीट की। इस दौरान प्रार्थी शिक्षक ने जन गणना ड्यूटी के बारे उसे जानकारी देने का प्रयास किया।
इसके बाद भी आरोपी द्वारा शिक्षक की एक ना सुनते हुए उसका आई डी कार्ड को फाड़ दिया। इधर मामले की जानकारी देने शिक्षक पंचायत भवन पहुंचा। जहां पर भी आरोपी द्वारा गांव के सरपंच के सामने ही शिक्षक का कॉलर पकड़ उसे देख लेने की बात कहकर धमकी दे डाली। इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोगो ने बीच बचाव किया। जिसके बाद शिक्षक दगौरी जाने निकला जिसका आरोपी ने रंजिश पूर्व चुराघाट तक पीछा किया। वहीं मामले में प्रार्थी शिक्षक ने अपने उच्च अधिकारियों को सूचना देकर उनके मार्गदर्शन में थाना बिल्हा में पूरे घटना की शिकायत दर्ज कराई है। जहां पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *