Blog

बिलासपुर ग्रामीण अल्पसंख्यक मोर्चा ने फैजान अहमद सेबू को दी बधाई

बिलासपुर,,,21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदेश संगठन द्वारा संयोजक, सहसंयोजक एवं सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के सक्रिय एवं लोकप्रिय कार्यकर्ता फैजान अहमद सेबू को प्रदेश स्तर पर सदस्य नियुक्त किया गया है।
उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण में हर्ष का वातावरण है। मोर्चा की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
जिला अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि फैजान अहमद जी के पास कुशल नेतृत्व करने की क्षमता है लोगों को संगठित करना और सभी लोगों को साथ लेकर चलने का हुनर है उनकी यही विशेषता उन्हें एक अलग पहचान देती है जिसकी वजह से उन्हें यह नई दायित्व प्राप्त हुआ है

जिला महामंत्री वासित अली ने कहा कि फैजान अहमद सेबू की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता एवं कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि सेबू जी भविष्य में भी संगठन को मजबूत करने एवं कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।
उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप हमेशा कामयाबी की बुलंदियों की ओर अग्रसर रहें और संगठन व समाज का नाम रोशन करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *