सभी के नामांकन सही,इधर धूप में पसीना बहा रहे उम्मीदवार
तारबाहर में भाजपा कांग्रेस ने चुनाव प्रचार तेज किया
अब आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू
बिलासपुर। तार बाहर वार्ड 29 संजय गांधी नगर में 1जून को होने वाले पार्षद उपचुनाव के लिए भाजपा कांग्रेस के अलावा चार उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए। नाम वापसी के लिए 2 दिन का समय दिया गया है और इस प्रकार शेख आजम मधुसूदन राव,एस कार्टर रेड्डु और आप पार्टी के उम्मीदवार ने प्रचार शुरू कर दिया है। इधर नामांकन सही पाए जाने के बाद भाजपा उम्मीदवार मधुसूदन राव तथा कांग्रेस उम्मीदकर शेख आजम ने वार्ड में चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। तेज धूप में पसीना बहाते हुए सभी उम्मीदवार लोगों तक पहुंच रहे हैं
भाजपा उम्मीदवार मधुसूदन ने घर-घर दस्तक देते हुए कहा कि इस बार भाजपा पार्षद रूप में उन्हें यार्ड की सेवा करने का अवसर दीजिए। भाजपा ही तार बाहर का विकास कर
सकती है। और यहां की समस्याओं का निराकरण भी शहर सरकार तथा प्रदेश की सरकार करेगी। पेयजल तथा सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का भरोसा भी मतदाताओं को दिला रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार शेख आजम का कहना है कि चुनाव प्रचार में उन्हें अच्छा रिस्पांस मिल रहा है बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है जिस प्रकार से बड़े पिताजी स्वर्ग से गफ्फार तथा उनके पिता शेख असलम ने वार्ड में सेवा के रूप में काम किया है इस तरह वार्ड की जनता के अनुरूप वार्ड का विकास करेंगे और जनता के सच्चे सेवक बनकर काम करेंगे। आजम ने कहा है कि उनके पिता शेख असलम का बच्चा हुआ कार्यकाल वह पूरा करने के लिए चुनाव मैदान में है। एकही परिवार के नाम पर भाजपा दुष्प्रचार कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि वार्ड क्रमांक 29 में हमेशा कांग्रेस की ही जीत होते आ रही है, शेख आजम को भी अपनी
जीत पर पूरा भरोसा है। चुनाव प्रचारमें निर्दलीय उम्मीदवार के प्रचार को लेकर तस्लीम ने खंडन भी किया है। औरकहां है कि निर्दल उम्मीदवार के द्वारा उनकी छवि को खराब किया जा रहा है।
वहीं निर्दलीय उम्मीदवार एस कार्टर रेड्डू ने भी चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। उन्होंने तारबाहर की जनता से अपील करते हुए कहा है कि पूर्व में पार्षद रहते हुए जनता की सेवा कर चुके हैं बाड़मेर मूलभूत समस्याओं का निराकरण भी उन्होंने कराया है। उन्होंने अभी कहा है कि कांग्रेस ने गफ्फार भाई के परिवार से ही टिकट दी है जबकि तस्लीम राजा कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता है यदि तस्लीम को कांग्रेस टिकट देती तो वह निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ते। उनका दावा है कि वार्ड की जनता काफी जागरुक है और भाजपा कांग्रेस भरोसा करने के बजाय निर्दलीय उम्मीदवार को यहां से पार्षद चुनकर निगम में भेजेगी।