प्राणघातक हमला करने वाले 2 नाबालिग समेत 9 गिरफ्तार,मोटरसाइकल से टकराने के बाद किया था हमला

बिलासपुर। पुलिस ने पचपेड़ी में बलवा कर प्राणघातक हमला करने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोटर सायकल टकराने की बात को लेकर लाठी, डण्डा, राड से 3 लोगों पर प्राणघातक हमला कर दिया था। गिरफ्तार सभी आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
दरअसल पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दोपहर 12.30 बजे के लगभग प्रभाकर मार्शल की बडी मां के दशगात्र कार्यक्रम में आया था और प्रभाकर मार्शल, निमेश राय एवं दिलेश्वर मार्शल बाइक में बैठकर लाउड स्पीकर लेकर सामाज में महिलाओं को दशगात्र कार्यक्रम में नहाने के लिये आवाज कर रहे थे। पेट्रोल पंप पचपेडी के पास रोड में पहुंचे थे कि उसी समय सामने की तरफ से बादल जांगडे अपने बाइक को तेजी से चलाते हुए इनके मोटर सायकल को ठोकर मार दी। जिससे तीनों मोटर सायकल सहित गिर गये। इसके बाद तीनो ने उनसे कहा कि बाइक धीरे चलाओं, इतने में बादल जांगडे गुस्सा होकर गाली गलौच करते हुए बेल्ट से मारने लगा। वाद विवाद को देखकर विक्की जांगडे, विकास मार्शल आये और वे लोग भी अश्लील गाली गलौच कर जान से मार देने की धमकी देते हुए लाठी डंडा एवं लोहे से मारपीट करने लगे। उसके बाद सरोज जांगडे एवं अन्य लोग आये और वे लोग भी एक राय होकर जान से मारने की धमकी देकर अश्लील गाली गलौच करते हुए किसी नुकिले चीज व ईंट से मारपीट किया है। मारपीट करने से प्रार्थी के सिर पीछे तरफ चोट लगा है, को सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किया गया है।
घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने
आरोपी बादल जांगडे ईंट जांगड़े का टुकड़ा, सरोज जांगड़े से एक बेल्ट, नाबालिग बालक से पेचकस को जप्त किया गया है। इसी तरह आरोपी बादल जांगड़े, सरोज जांगड़े, विक्की जांगड़े, तुलसी जांगड़े . ललीत जांगड़े, शैलेंद्र जांगड़े , इतवारी जांगड़े और 2 नाबालिक बालक सभी निवासी ग्राम पचपेड़ी को गिरफ्तार किया गया है ।