बीट सिस्टम का असर: सकरी पुलिस ने घेराबंदी कर अंग्रेजी शराब तस्कर को दबोचा

हाफा से देवरी ले जा रहा था 31 पाव अवैध शराब
बाइक और माल जप्त, आरोपी भेजा गया जेल
बिलासपुर । जिले में अपराधों की रोकथाम और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लागू की गई ‘बीट प्रणाली’ का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। सकरी पुलिस ने मुखबिर और बीट आरक्षक की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहे एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की है। आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को पुख्ता मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप लेकर हाफा की तरफ से देवरीकला की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस की टीम ने तत्काल हरकत में आते हुए देवरीकला मेन रोड पर तगड़ी घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर में मुखबिर के बताए हुलिए का संदेही बाइक पर आता दिखा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर धरदबोचा।पकड़े गए युवक का नाम
सकरी निवासी दिलीप वस्त्रकार पिता दुजराम वस्त्रकार था।जिसके पास से 31 पाव देशी शराब पाया गया।जिसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।