Blog
आबादी के बीच पहुंचा दुर्लभ सफेद भालू, लोगों में दहशत और उत्सुकता

बिलासपुर/जीपीएम/छत्तीसगढ़ के पेंड्रा क्षेत्र अंतर्गत आमाडांड और बसंतपुर गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त लोगों में हड़कंप मच गया, जब जंगल से भटककर एक दुर्लभ सफेद भालू आबादी वाले इलाके में पहुंच गया, स्थानीय लोगों ने सफेद भालू को गांव के आसपास घूमते देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश शुरू की।विशेषज्ञों के मुताबिक यह कोई पोलर बियर नहीं, बल्कि एल्बिनिज्म नामक जेनेटिक स्थिति के कारण सफेद दिखाई देने वाला स्लॉथ बेयर है। ऐसे भालू बेहद दुर्लभ माने जाते हैं और मरवाही वन मंडल में समय-समय पर इनके दिखने की खबरें सामने आती रही हैं, फिलहाल वन विभाग लोगों से सतर्क रहने और भालू के करीब नहीं जाने की अपील कर रहा है।