Blog

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने स्टेशनरी दुकान में माराछापा

नकली माल स्टेशनरी मालिक के माध्यम से भेजने का होता था काम

बिलासपुर ।डुप्लीकेट एवरेस्ट मसाला मामले की जांच में अब नई कड़ी सामने आई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जांच के दौरान व्यापार विहार स्थित एक स्टेशनरी दुकान में दबिश दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में मिले मोबाइल नंबर और दस्तावेजों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कुछ दिन पहले डुप्लीकेट मसाला कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सैंपलिंग की थी। जांच के दौरान आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि नकली मसालों की खेप लखनी स्टेशनरी के जरिए भेजी गई थी। जांच में यह भी पता चला कि एक मोबाइल नंबर से कॉल कर माल रखने और बाद में बिल उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। जब अधिकारियों ने उस नंबर की जांच की तो मोबाइल नंबर अविनाश मोटवानी के नाम पर दर्ज मिला। इसी आधार पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम व्यापार विहार स्थित स्टेशनरी दुकान पहुंची और वहां निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि मामले में दस्तावेज और अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं तथा आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि बिलासपुर में नकली खाद्य सामग्री के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि खाद्य सामग्री में किसी भी प्रकार की मिलावट या डुप्लीकेट कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल मामले में जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद शहर में नकली खाद्य सामग्री के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *