कार में पेट्रोल खत्म होने से दोस्त हो गया नाराज और छात्र को पीट दिया
अपने भाई को बुलाकर आरोपी ने की मारपीट, कोनी क्षेत्र की घटना
बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में कंट्री – क्लब के पास कार का पेट्रोल खत्म होने – के बाद दोस्तों के बीच विवाद इतना बढ़ – गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि दो भाइयों ने एक छात्र के – साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ – मुक्कों से मारपीट की और उसे घायल कर दिया।
घटना के बाद कोनी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अभिषेक बघेल अपने दोस्तों
आशीष राजपूत, सिद्धार्थ खुटिया और प्रशांत हिरानी समेत अन्य साथियों के साथ पाली (जिला कोरबा) घूमने गया था। लौटते समय उनकी कार बिरकोना चौक स्थित कंट्री क्लब के पास पेट्रोल खत्म होने पर रुक गई। इसी दौरान वाहन में बैठे प्रशांत हिरानी से अभिषेक का विवाद हो गया। पीड़ित के अनुसार, मना करने पर प्रशांत ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने भाई संतोष हिरानी को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने मिलकर अभिषेक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के समय मौजूद दोस्तों आशीष राजपूत, सिद्धार्थ और अन्य ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद घायल युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।